भानु प्रताप सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर किया बड़ा खुलासा, राकेश टिकैत को बताया ठग

भानु प्रताप सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर किया बड़ा खुलासा, राकेश टिकैत को बताया ठग

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन का लगातार जारी है। किसानों का मसीहा बताने वाले भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (BKU Leader Rakesh Tikait) अक्सर अपने बिगड़ते बोल के चलते सुर्खियों में छाए रहते है। राकेश टिकैत कृषि कानून के जरिए लगातार सरकार पर हमला बोलते रहते है। इतना ही नहीं टिकैत की जुबान दिन-ब-दिन बेलगाम भी होती जा रही है। इस बीच अब भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने किसान आंदोलन के जरिए सियासत करने वाले टिकैत पर बड़ा आरोप लगाया है। जिसके बाद अब राकेश टिकैत एक बार फिर मुश्किल में फंस गए है।

बता दें कि इससे पहले भी भानु प्रताप कई बार राकेश टिकैत को जमकर खरी खोटी सुना चुके हैं। उन्होंने राकेश टिकैत पर दिल्ली बॉर्डर पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया था। भानु प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए  राकेश टिकैत पर निशाना साधते हुए कहा कि, ”ये(राकेश टिकैत) बिना ठगे कोई काम नहीं करते। किसान आंदोलन कांग्रेस की फंडिंग से चल रहा है। वहां काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और शराब की बोतल मिल रही है। असली किसान आंदोलन में नहीं है, वहां केवल शराब पीने वाले और नोट लेने वाले हैं।”

वहीं भानु प्रताप सिंह द्वारा राकेश टिकैत पर लगाए गए इन आरोपों पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगोंं ने भानु प्रताप के बहाने टिकैत की जमकर क्लास लगा डाली। मयूर पटेल नाम के यूजर ने लिखा, पुरी दुनिया जानती है फर्जी किसान राकेश डकैत आज कल मायनो के दरबार में मुजरा करता है।

Previous articleऐसे ले सकते हैं Disney+ Hotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन
Next articleओला इलेक्ट्रिक ने 2 दिनों में बेचे 1,100 करोड़ रुपये के स्कूटर