कृषि कानून के विरोध में भारत बंद को मिला, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का समर्थन !

Krishi Kanoon Bill

लखनऊ :सपा के  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश  पूर्व सीएम  अखिलेश यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’  को समर्थन दिया  है। उन्होंने कहा कि भारत बंद को समाजवादी पार्टी  का भरपूर  समर्थन है बीजेपी को काउंटर करते हुए उन्होंने ने  कहा कि देश के अन्नदाता का सम्मान  न करनेवाली  दंगी  भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। देश के अन्नदाता का भारतीय जनता पार्टी  ने मान नहीं रखा।

उत्तर प्रदेश  के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में  संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को बुलाए गए ‘भारत बंद’ को पूर्ण समर्थन  देने का घोषणा किया है। सपा ने रविवार को ट्वीट किया ”भाजपा सरकार के काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों के द्वारा 27 सितम्बर को  बुलाए गए “भारत बंद” का समाजवादी पार्टी पूर्ण समर्थन करती है। किसानो के खिलाफ  काले कानूनों को वापस ले सरकार।

बता चले कि ,  कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के भारत बंद को कांग्रेस, सपा-बसपा और आम आदमी पार्टी समेत एक दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों का समर्थन मिला रहा  है।, पंजाब, झारखंड और आंध्र प्रदेश सरकार तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, केरल सरकार ने भी किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। 500 से ज्यादा  किसान संगठन भारत बंद में शामिल हैं। 15 ट्रेड यूनियनों, 6 प्रदेश  सरकारों ने समर्थन दिया है। गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर किसानों का भीड़ का मेला लगा  है। हाईवे और सड़को पर पूरी तरह से जाम लगा  हैं। दिल्ली के कई क्षेत्रो  में आवागमन बंद है।