भारत जोड़ो यात्रा को मिला अभिनेता कमल हसन का साथ, सुबह सोनिया और प्रियंका गांधी ने लिया था हिस्सा

भारत जोड़ो यात्रा को मिला अभिनेता कमल हसन का साथ, सुबह सोनिया और प्रियंका गांधी ने लिया था हिस्सा

Bharat jodo yatra:कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में प्रसिद्ध अभिनेता कमल हसन शामिल हुए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार यानी आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंची। उनकी यात्रा में पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। यात्रा के दौरान राहुल ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मंडाविया द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के आह्वान के बीच आज हजारों लोगों ने  कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। जयराम रमेश, पवन खेड़ा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला समेत पार्टी कई दिग्गज नेताओं को श्री गांधी के साथ पदयात्रा करते देखा गया।

बाद में कांग्रेस की पूर्व प्रसीडेंट सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ शामिल हुईं। यह दूसरी बार है जब सोनिया गांधी पैदलयात्रा में शामिल हुई हैं। अक्टूबर में, उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस के मेगा फुट मार्च में हिस्सा लिया था।

 

Previous articleMatura:अदालत ने ईदगाह मस्जिद के सर्वेक्षण का दिया आदेश, मस्जिद के नीचे मंदिर होने का दावा
Next articleअसम सीएम ने मुकरोह हिंसा को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले – आत्मरक्षा में की गई थी फायरिंग