Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का आज 111 वां दिन, यूपी के शामली जिले से शुरू हुई पदयात्रा

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का आज 111 वां दिन, यूपी के शामली जिले से शुरू हुई पदयात्रा

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 111वां दिन है। पदयात्रा  10 प्रदेशों के 47 जनपदों से होते हुए अबतक 3,100 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा अब अपने दूसरे फेज में है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के रास्ते जम्मू-कश्मीर की तरफ बढ़ रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज तड़के छह बजे यूपी के शामली जिले के एलम गांव से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ प्रारंभ की। शामली के बाद आज शाम ये यात्रा एकबार फिर हरियाणा के पानीपत पहुंचेगी। इसके बाद कल सुबह यानी 6 जनवरी से एकाबर फिर हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा की शुरु होगी । हरियाणा में यह यात्रा 6 जनवरी से 10 जनवरी तक चलेगी। 7 जनवरी को पानीपत में राहुल गांधी की बड़ी जनसभा का आयोजन होगा। इसके बाद 8 और 9 जनवरी को राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में प्रेस वार्ता करेंगे। वहीं इसके बाद 11 जनवरी को ये पैदल यात्रा पंजाब में इंट्री करेगी।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन प्राप्त रहा है। यात्रा जिस इलाके से निकल रही है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का जोरदार स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी तादाद में लोग इस यात्रा में हिस्सा ले रहे है। 

Previous articleCabinet Decisions: नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को स्वीकृति, अनुराग ठाकुर बोले- इससे छह लाख नौकरियां मिलेंगी
Next articleBanda News :5 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा