Bholaa Trailer: इंटरनेट पर छाया अजय देवगन स्टारर भोला का ट्रेलर! Youtube पर मिले 2.3 करोड़ व्‍यूज

Bholaa Trailer: इंटरनेट पर छाया अजय देवगन स्टारर भोला का ट्रेलर! Youtube पर मिले 2.3 करोड़ व्‍यूज
Bholaa Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और तब्बू की बहुप्रतीक्षित फ‍िल्‍म ‘भोला’ (Bholaa) तभी से सुर्खियों में है, जब फ‍िल्‍म दृश्‍यम 2 के दौरान इसका टीजर जारी किया गया था।
बीते सोमवार को फ‍िल्‍म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया। लगभग 2.5 मिनट के इस ट्रेलर ने इंटरनेट  पर धूम मचा दी है! 1 दिन में Youtube पर भोला के ट्रेलर को 2.3 करोड़ लोगों ने देखा है. और यह टॉप 3 ट्रेडिंग में सुमार हो गया  है। ट्विटर पर भी फ‍िल्‍म के ट्रेलर को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि यह पठान से शानदार है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म भोला साल 2019 में आई तमिल फ‍िल्‍म कैथी (Kaithi) पर आधारित है। फ‍िल्‍म का निर्देशन अजय देवगन ने ही किया है। वह मुख्य भूमिका में हैं और साथ में हैं तब्‍बू। 
दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती रही है। दृश्‍यम-2 इसका हालिया उदाहरण है। भोला में कई और नामचीन एक्टर भी नजर आयेंगे। दीपक डोबरियाल, शरद केलकर, गजराज राव और संजय मिश्रा भी फ‍िल्‍म में अपनी भूमिका निभा रहे हैं.