हज यात्रा पर केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, यात्रियों को इन नियमों का करना होगा पालन…

नरेंद्र मोदी सरकार ने हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। और अगर आप हज यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।  केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि हज पर जाने के इच्छुक लोगों को कोरोना संक्रमण वैक्सीन की दोनों खुराक लेनी होंगी।

हज समीक्षा बैठक के पश्चात  मुख्तार अब्बास नकवी ने बयान जारी कर कहा, 2022 की हज यात्रा का आधिकारिक एलान आगामी माह के प्रथम सप्ताह में कर दिया जायेगा और उसी समय आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। हज-2022 की पूरी  प्रक्रिया, सऊदी अरब की सरकार और भारत सरकार द्वारा कोरोना आपदा के मद्देनजर तय किये जाने वाले पात्रता मानदंड, आयु मानदंड, स्वास्थ्य परिस्थिति और अन्य जरुरी दिशानिर्देशों के मुताबिक की जा रही हैं।

नकवी ने कहा, इस बार भारत सरकार और सऊदी अरब के स्वास्थ्य और कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हज 2022 की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। हज 2022 की अधिकृत घोषणा नवम्बर प्रथम सप्ताह में की जाएगी, उसके साथ ही हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी प्रारम्भ कर दी जाएगी। भारत की हज 2022 की पूरी प्रक्रिया 100 प्रतिशत  ऑनलाइन/डिजिटल होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles