AAP मंत्री सत्येंद्र जैन को अदालत से बड़ा झटका, धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक खाने की अर्जी हुई रद्द

AAP मंत्री सत्येंद्र जैन को अदालत से बड़ा झटका, धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक खाने की अर्जी हुई रद्द

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद आम आदमी पार्टी के  मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली की एक अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने शनिवार यानी आज  तिहाड़ जेल के अफसरों  को उनके धार्मिक विश्वास के मुताबिक,  उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश देने की याचिका रद्द कर दी।

चीफ जस्टिस विकास ढुल ने सुनवाई के पश्चात केस को शनिवार के लिए स्थगित कर दिया था। अर्जी में जेल अफसरों को मंत्री की तत्काल मेडिकल जांच कराने के निर्देश देने की भी अपील की गई थी । आवेदन में कहा गया था कि आरोप लगाया कि मंत्री जैन को जेल के भीतर बुनियादी भोजन और मेडिकल सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि 31 मई को जैन की गिरफ्तारी के दिन से वे जैन मंदिर में जाने में असमर्थ है।  जैन धर्म से ताल्लुक रखने के नाते  वे एक धार्मिक उपवास पर हैं। वे दुग्ध उत्पाद के अतिरिक्त दाल, अनाज नहीं खाते हैं।