Big Breaking: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ नहीं रहे , दुबई में चल रहा था ट्रीटमेंट

pervez musharraf: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का देहांत हो गया। पाकिस्तान मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। मुशर्रफ काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। दुबई के अस्पताल में उनका उपचार  किया जा रहा था।

मुशर्रफ 79 वर्ष के थे और काफी समय से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। पाकिस्तान मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। मुशर्रफ को दुबई के अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था। मुशर्रफ कई महीने से हॉस्पिटल में एडमिट थे। उनके परिवार ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए कहा था कि वे अमाइलॉइडोसिस नाम की बीमारी से लड़ रहे हैं, जिसके चलते उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

पूर्व राष्ट्रपति का जन्म में 11 अगस्त 1943 में दिल्ली के दरियागंज में हुआ था। विभाजन के वक्त  उनका परिवार पाकिस्तान चला गया। उनके पिता सईद पाकिस्तान सरकार में काम करते थे। कॉलेज की पढ़ाई समाप्त करने के बाद 21 वर्ष की उम्र परवेज मुशर्रफ ने बतौर कनिष्ठ अधिकारी  पाकिस्तानी सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने 1965 के युद्ध में भारत के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। 1971 के संघर्ष में भी मुशर्रफ की अहम भूमिका रही। जिसे देखते हुए सरकार ने उन्हें कई बार प्रमोट किया। 1998 में परवेज मुशर्रफ जनरल बने।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles