Wednesday, April 2, 2025

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने दिया पार्टी से इस्तीफा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रधान थे और टिकट बंटवारे की वजह से नाराज चल रहे थे। उन्होंने पार्टी की नई प्रदेश प्रधान कुमारी सैलजा पर टिकट बेचने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में उन्होंने पार्टी में मिले सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था और बीते दिन ही उन्हें स्टार प्रचारक घोषित किया गया था। लेकिन शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए तंवर ने पार्टी ही छोड़ दी।

हाल ही में अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा, ‘मैंने पार्टी की सभी समितियों और जिम्मेदारियों से राहत देने के अनुरोध के साथ सोनिया गांधी को एक पत्र भेजा है। मैं एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करना जारी रखूंगा।’

हालांकि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने से पहले उन्होंने ट्विटर पर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया था और कहा था कि वो प्राथमिक सदस्य के तौर पर पार्टी के माध्यम से जनता की सेवा करते रहेंगे। लेकिन अब उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles