श्रद्धा मर्डर केस में बड़ी अपडेट, महरौली के जंगलों से मिली हड्डियां श्रद्धा के पिता के DNA हुई मैच

श्रद्धा मर्डर केस में बड़ी अपडेट, महरौली के जंगलों से मिली हड्डियां श्रद्धा के पिता के DNA हुई मैच

shradha murder case latest news: श्रद्धा मर्डर केस पर अबतक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को आखिरकार श्रद्धा वाकर की हत्या के केस में कुछ प्रमुख फिजिकल एविडेंस मिल गए हैं। महरौली के जंगलों से मिली हड्डियां श्रद्धा के पिता के DNA से मैच हुईं है। अब ये साफ हुआ है कि वो अस्थियां श्रद्धा की ही थीं।

बीते मई महीने में श्रद्धा के कथित बॉयप्रेंड आफताब पूनावाला को उसके हत्या के आरोप में अरेस्ट  किया गया। उसके स्टेटमेंट के आधार पर पुलिस ने महरौली के जंगलों से कुछ हड्डियां प्राप्त की थीं। पुलिस को एक मानव जबड़ा भी बरामद हुआ था। पुलिस ने इसे DNA जांच के लिए लैब भेजा जिसका मिलान श्रद्धा के पिता से हुआ है। आरोपी ने बताया था कि उसने उसके शरीर के 35 टुकड़े  कर दिए थे जिन्हें उसने एक बड़े फ्रिज में रखा था और बाद में 18 दिनों में दिल्ली के जंगलों में उसने फेक दिया था 

निर्मम हत्या का आरोपी पूनावाला उसी दिल्ली के छतरपुर में एकफ्लैट में रहता था जिसमें उसने श्रद्धा की हत्या की थी। वह वहां आराम से रह रहा था। आफताब पुलिस और लोगों को चकमा देने के लिए श्रद्धा का सोशल मीडिया हैंडल भी यूज करता रहा। लेकिन पुलिस ने श्रद्धा के मोबाइल की लोकेशन और बैंक अकाउंट डिटेल की मदद से आफताब तक पहुंच गई। पुलिस ने उसे 12 नवंबर को अरेस्ट किया।