बिहार सरकार ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) नेता यशवंत किलेदार की मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन के निर्माण को रोकने की धमकी पर जवाब दिया है. आरजेडी नेता अशोक चौधरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र पूरे देश के हैं. MNS की धमकी पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी को मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के पास 30-मंजिला बिहार भवन का निर्माण रोकने की चुनौती दी. कुछ दिन पहले ही किलेदार ने कहा था कि उनकी पार्टी भवन का निर्माण नहीं होने देगी.
उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि यह किस तरह की भाषा है? एक MNS नेता इस तरह कैसे बात कर सकता है? उन्होंने कहा कि हम MNS को चुनौती देते हैं कि वह मुंबई में बिहार भवन का निर्माण रोककर दिखाए. हम जल्द ही इसका निर्माण शुरू करेंगे. बिहार कैबिनेट ने हाल ही में शहर में बिहार के प्रवासियों को रहने की जगह देने के लिए मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के पास 0.68 एकड़ के प्लॉट पर इस प्रोजेक्ट के लिए 314.2 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं.



