चुनाव से INDIA गठबंधन में दरार! CM नीतीश बोले- कांग्रेस के पास हमारे लिए समय नहीं

चुनाव से  INDIA गठबंधन में दरार! CM नीतीश बोले- कांग्रेस के पास हमारे लिए समय नहीं

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए विपक्ष ने इंडिया गठबंधन बनाया। लेकिन ये गठबंधन चुनाव से पहले ही ये गठबंधन बिखरता दिख रहा है। इसके पीछे कारण है सूबे की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में सीपीआई के द्वारा “भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम नीतीश के बयान के बाद से एक बार फिर इस बात ने जोर पकड़ लिया कि क्या इंडिया गठबंधन चुनाव से पहले ही बिखर जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ इंडिया गठबंधन बनाने में हम सभी ने कितना काम किया है। पटना सहित दो राज्यों में बैठक भी की गई, लेकिन अभी इस गठबंधन को मजबूत करने के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। इंडिया गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है।

कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए हम लोगों ने इतना काम किया है लेकिन अब कांग्रेस के नेता न तो कुछ बोल रहे हैं, न कोई चर्चा कर रहे हैं और न ही कुछ कर ही रहे हैं। मगर राहुल गांधी की पार्टी को अभी पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों से फुर्सत नहीं है। ऐसे में गठबंधन पर बात नहीं हो पा रही है। विधानसभा चुनावों के बाद में इस पर बात करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेता कांग्रेस को बढ़ाना चाहते हैं। यानी कि कांग्रेस को गठबंधन में आगे करना चाहते हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि अभी कांग्रेस के नेता राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। ऐसे में उन्हें गठबंधन के लिए समय नहीं मिल पा रहा है। अब विधानसभा चुनाव पूरे होने के बाद ही इस पर बात होगी।

Previous articleUP में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, डीए के साथ बोनस भी मिलेगा!
Next articleचुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, 11 फरवरी को होगा पाकिस्तान की नई सरकार का फैसला