-
नहीं मिलेगी जीत के जश्न की अनुमति: डीजीपी
मतगणना के दिन से पहले बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा, सभी तैयारियां कर ली गई हैं. पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, कहीं भी किसी भी राजनीतिक दल को जीत का जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. वोटों की गिनती अच्छे से संपन्न होगी.
-
बयान को तोड़-मरोड़कर पेश न करें: मनोज झा
वोटों की गितनी से पहले बिहार में आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने अपने बयान से सियासी घमासान मचा दिया है. डीजीपी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने आदेश दे दिए हैं. वहीं, पार्टी नेता के बयान परराज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश न किया जाए. बिहार चुनाव रैली के दौरान बीजेपी ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, उससे पता चलता है कि वो हार रहे हैं.
-
आरजेडी नेता सुनील सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें!
आरजेडी नेता सुनील सिंह की मुश्किल बढ़ती दिख रही है. उनके बयान ‘अगर चुनावों में धोखाधड़ी हुई तो बिहार एक और नेपाल या बांग्लादेश में बदल जाएगा’ पर बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा, इस अवांछनीय और भड़काऊ बयान पर एफआईआर दर्ज की जा रही है.
-
बिहार विधानसभा चुनाव पर EC का बयान
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने बयान जारी किया है. इसमें कहा, विधानसभा चुनाव-2025 का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ. इसमें मतदान प्रतिशत 67.13% रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा मतदान है. चुनाव में 2 हजार 616 उम्मीदवारों द्वारा पुनर्मतदान की कोई मांग नहीं की गई. अंतिम मतदाता सूची में 7 करोड़ 45 लाख 26 हजार 858 मतदाताओं के साथ बिहार में एसआईआर के दौरान कोई अपील नहीं हुई. मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की ओर से 38 जिलों में से किसी में भी कोई अपील नहीं हुई.

-
हम बहुत बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे: संजय झा
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा, हम बहुत बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे.
-
‘…तो बिहार नेपाल या बांग्लादेश में बदल जाएगा’
हार विधानसभा चुनाव के नतीजे कल आएंगे. इससे पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है. आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने इस माहौल को अपने बयान से और गर्म कर दिया है. उन्होंने कहा, अगर चुनावों में धोखाधड़ी हुई तो बिहार एक और नेपाल या बांग्लादेश में बदल जाएगा. हमारे कार्यकर्ता और गठबंधन समर्थक सतर्क हैं. हम एक प्रतिशत भी कदाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे. मैं अधिकारियों से ईमानदारी से काम करने की अपील करता हूं. अगर धोखाधड़ी हुई तो जिम्मेदार लोग लंबे समय तक सत्ता में नहीं रह पाएंगे.
-
Bihar Assembly Elections Result 2025: बिहार में 2 चरणों में भारी मतदान
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 2 चरणों में 6 और 11 नवंबर को कराया गया. इस बार बिहार में 1951 के बाद का भारी वोटिंग का रिकॉर्ड बना. इस बार रिकॉर्ड सबसे अधिक 67.13 प्रतिशत वोटिंग किया गया.
-
Bihar Vidhan Sabha Election Result: 38 जिलों में 46 काउंटिंग सेंटर
बिहार में कल सुबह से शुरू होने वाली काउंटिंग को लेकर राज्य के सभी 38 जिलों में 46 केंद्र बनाए गए हैं. वोटिंग में प्रयुक्त ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को दो-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है.
Bihar Election Result 2025 News LIVE Updates: बिहार में 2 चरणों में कराए गए चुनाव के बाद अब हर किसी को नतीजे का इंतजार है. इस बार बिहार में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है. दोनों चरणों में वोटर्स ने खासा उत्साह दिखाया और 65 फीसदी से अधिक वोट डाले गए. 2 चरणों में वोटिंग 6 और 11 नवंबर को कराई गई. राज्य में साल 1951 के बाद का सबसे अधिक 67.13 फीसदी वोटिंग हुई है. काउंटिंग को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है. बिहार में सभी 38 जिलों में 46 केंद्रों पर शुक्रवार को काउंटिंग कराई जाएगी. 243 सीटों वाली विधानसभा चुनाव को लेकर खासा उत्साह है और दोपहर 12 बजे तक शुरुआती रुझानों के आने की संभावना है.



