बिहार चुनाव: हिंसा पर ज़ीरो टॉलरेंस, पारदर्शी मतदान की तैयारी — मुख्य चुनाव आयुक्त

बिहार चुनाव: हिंसा पर ज़ीरो टॉलरेंस, पारदर्शी मतदान की तैयारी — मुख्य चुनाव आयुक्त

बिहार चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हर राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से चुनाव लड़ रहा है और मतदाताओं से अपील कर रहा है. मैं एक बार फिर स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि चुनाव आयोग के लिए कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष नहीं है. सभी समान और समकक्ष हैं.उन्होंने कहा कि मैं बिहार के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं. आइए हम सब मिलकर चुनाव के इस उत्सव को मनाएं और वोट डालने जरूर आएं.

 

चुनाव आयोग यह स्पष्ट करना चाहता है कि हिंसा के प्रति उसकी ज़ीरो टॉलरेंस नीति है. हिंसा की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आम मतदाता अपनी इच्छानुसार शांतिपूर्वक और पारदर्शी तरीके से मतदान कर पाएं. चुनाव आयोग इसके लिए पूरी तरह तैयार है. बिहार के ये चुनाव न केवल पारदर्शिता, बल्कि दक्षता, सादगी और उत्सव के रूप में न केवल भारत, बल्कि दुनिया के लिए एक मिसाल कायम करेंगे.

 

बड़ी संख्या में वोट डालने आएंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग हिंसा के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है. बिहार चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, कानून-सम्मत और पारदर्शी तरीके से संपन्न होंगे और सभी मतदाताओं को इसे एक उत्सव की तरह मनाने का अवसर मिलेगा. बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को है. दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को है और मतगणना 14 नवंबर को होगी. मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में वोट डालने आएंगे.