BIHAR: नीतीश कैबिनेट के कृषि मंत्री सुधार सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा

BIHAR: नीतीश कैबिनेट के कृषि मंत्री सुधार सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के बाद अब नीतीश कैबिनेट के कृषि मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुधाकर सिंह ने भी मंत्री पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।हालांकि, अभी त्यागपत्र स्वीकार नहीं हुआ है। इस बात की पुष्टि RDJ प्रदेश अध्यक्ष व सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने भी की है। जगदानंद सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री किसानों के पक्ष में अपनी आवाज उठा रहे थे परंतु  अंत में उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया, ताकि लड़ाई आगे नहीं बढ़े।

गौरतलब है कि बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने हाल ही में तब खूब सुर्खियों में रहे थे जब उन्होंने अपने ही डिपार्टमेंट में भ्रष्टाचार का मामला उठाया।  राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने तब हंगामा खड़ा कर दिया जब उन्होंने बयान दिया था कि उनके विभाग के सभी अफसर चोर हैं और इस डिपार्टमेंट के मुखिया होने के नाते वह चोरों के मुखिया हैं।

कृषि मंत्री ने कहा था कि हमारे ऊपर भी और कई सरदार उपस्थित हैं। उन्होंने कहा, ये वही पुरानी सरकार है। इसके चाल चलन अतीत के हैं। हम लोग तो कहीं कहीं हैं परंतु आम जनता को निरंतर सरकार को आगाह करना होगा। मालूम हो कि, सुधाकर सिंह, कैमूर जनपद  के रामगढ़ से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।