Bihar Politics: BJP के खेमे में आएंगे आरसीपी सिंह, बोले- नीतीश 7 जन्मों में भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे

Bihar Politics: BJP के खेमे में आएंगे आरसीपी सिंह, बोले- नीतीश 7 जन्मों में भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद आज जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व नेता आरसीपी सिंह मीडिया के सामने आए और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात जन्मों में भी पीएम नहीं बन पाएंगे। सीएम बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। आरसीपी सिंह ने मंत्री बनने के आरोपों का भी उत्तर दिया। आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं सीएम के आदेश के बाद ही मंत्री बना। अगर नीतीश कुमार यह कह रहे हैं कि मैं उनसे बिना पूछे मंत्री बन गया तो वे सरासर झूठ बोल रहे हैं। सीएम नीतीश लोगों से बताएं कि वे कितनी बार खेमा बदलेंगे। गौरतलब है  कि भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन तोड़ने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया था कि आरसीपी सिंह को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने को लेकर उनकी स्वीकृति नहीं थी। 

मैं बिल्कुल BJP ज्वॉइन करूंगा: आरसीपी सिंह

पूर्व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि वे बिल्कुल भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन करेंगे। आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार के लोगों को धोखा दिया है। उन्हें उत्तर देना होगा। नीतीश कुमार कुर्सी के लिए किसी से भी हाथ मिला सकते हैं।