बिहार मतदाता सूची पर घमासान, चुनाव आयोग बोला- लोगों का भरोसा बढ़ाने को चला अभियान

बिहार मतदाता सूची पर घमासान, चुनाव आयोग बोला- लोगों का भरोसा बढ़ाने को चला अभियान

बिहार में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर दिया है। इस हलफनाम में एसआइआर का बचाव किया गया है और इसके समर्थन में तर्क दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने अपने हलफनामे में बताया है कि 90 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के तहत नामांकन फॉर्म भर दिए हैं। आयोग ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मतदाता सूची से छूटे नहीं। खासतौर पर गरीब, वंचित और हाशिए पर आए समुदायों को प्राथमिकता दी गई है।