IMD का अलर्ट, बिपरजॉय’ चक्रवात लेगा विकराल रूप, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

IMD का अलर्ट, बिपरजॉय’ चक्रवात लेगा विकराल रूप, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे है बिहार सहित देश का कई राज्यों को मानसून की बारिश का इंतजार है। मानसून की बारिश के पहले देश के कई राज्यों को ‘बिपोर्जॉय’ चक्रवाती तूफान का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तूफानी चक्रवात ‘बिपरजॉय’ को लेकर चेतावनी जारी है। IMD के अनुसार अगले 4 घंटों में ‘बिपोर्जॉय’ एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने जा रहा है। तूफान के चलते गुजरात में अगले दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार रात 2.30 के करीब ‘बिपरजॉय’ 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहा था। अभी यह गुजरात के पोरबंदर से करीब 500 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में अरब सागर में बना हुआ है। विभाग के अनुसार 15 जून तक इसके कच्छ के तट की ओर पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, इसके तट से टकराने की संभावना कम है। चक्रवात के पोरबंदर से करीब 200-300 किमी और नालिया से 200 किमी की दूरी से गुजरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने ‘बिपरजॉय’ के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने को लेकर इंडियन कोस्ट गार्ड ने ने गुजरात, दमन और दीव के तटों पर मछुआरों और नाविकों को अगले 5 दिनों तक समुद्र के अंदर न जाने की चेतावनी जारी की गई है। पिछले एक हफ्ते से, भारतीय तट रक्षक के अधिकारी मछुआरों के साथ नियमित संपर्क मे है।

Previous articleआबकारी कांस्टेबल के पद पर निकली बंपर भर्ती, 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन
Next articleशुभमन गिल के विवादित कैच को लेकर खुद कैमरून ग्रीन का बड़ा खुलासा