राहुल की मोहब्बत की दुकान में चाईनीज सामान, संसद में BJP ने कांग्रेस को घेरा

राहुल की मोहब्बत की दुकान में चाईनीज सामान, संसद में BJP ने कांग्रेस को घेरा

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोले हुए देश विरोधी एजेंडा चलाने के लिए चीन के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस और चीन एक ही गर्भनाल का हिस्सा हैं। उन्होंने न्यूज क्लिक वेबसाइट का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और चीन से खास कनेक्शन है। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया है कि इस वेबसाइट से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। लोकसभा में न्यूजक्लिक का मुद्दा गूंजा है। बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे ने कहा कि NEWS CLICK को चीन से फंडिंग मिल रही है और यह देश विरोधी माहौल बना रहे है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ जैसे अखबार भी इस बात को मान रहे है कि नेविल रॉय सिंघम और उनका न्यूज क्लिक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के खतरनाक हथियार हैं। यह पूरी दुनिया में चीन के राजनीतिक एजेंडे को बढ़ा रहे है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान न्यूज क्लिक से जुड़ी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान है। जब से न्यूज क्लिक शुरू हुआ, उसके बाद से करोड़ों रुपए की फंडिंग मिली। उन्होंने कहा कि हम इस एंटी इंडिया एजेंडे को चलने नहीं देंगे।

इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस गठबंधन के नेता और इसके पोषित समर्थित लोग कभी भी भारत की भलाई के लिए नहीं सोच रहे है। भारत को कैसे कमजोर किया जाए, कैसे भारत के हित को नुकसान पहुंचाया जाए। कैसे भारत विरोधी एजेंडे को हवा, खाद, पानी दिया जाए, ये सारी चिंता इससे जुड़े लोग करते है।

लोकसभा में भी में NEWS CLICK का मुद्दा गूंजा है। बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे ने भी कहा कि न्यूज क्लिक को चीन से फंडिंग मिलती आ रही है। दुबे ने कहा कि NEWS CLICK देश विरोधी है। यह न्यूज पोर्टल चाईनीज फंडिंग के जरिए देश में सरकार के खिलाफ माहौल बना रहा है। निशिकांत दुबे ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है।

Previous articleदिल्ली AIIMS में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 8 गाड़ियां
Next articleबीजेपी सांसद को जिला जज की अदालत से मिली राहत, नहीं जाएगी सदस्यता