त्रिपुरा इलेक्शन के लिए BJP ने 48 उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर, बोरडोवली सीट से लड़ेंगे CM माणिक

त्रिपुरा इलेक्शन के लिए BJP ने 48 उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर, बोरडोवली सीट से लड़ेंगे CM माणिक

भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा असेंबली इलेक्शन के लिए  अपने कैंडिडेट्स की सूची जारी की है कुल 60 सीटों में से 48 पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित हो गए हैं और 12 कैंडिडेट्स के नाम की जल्द घोषित किए जाएंगे। सीएम डॉ. माणिक साहा टाउन बोरडोवली सीट से मैदान में उतरेंगे।

मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बोरडोवली से, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर से, एमडी मोबोशर अली कैलाशहर से पार्टी में शामिल हुए, प्रदेश भाजपा प्रमुख राजीव भट्टाचार्य बनमालीपुर से मैदान में उतरेंगे।

आपको बता दें कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की मीटिंग 27 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई थी। मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद थे। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार 2018 में सरकार में आई जिससे माकपा का 20 साल का शासन खत्म हो गया।