• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Friday, March 6, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

भाजपा ने चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत, X अकाउंट बंद करने की मांग

By
Rajsatta Express
-
November 25, 2023
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    BJP ने चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत, X अकाउंट बंद करने की मांग

    राजस्थान में हो रही वोटिंग के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। इसके साथ ही भाजपा ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को निलंबित करने की मांग की है। उसने चुनाव आयोग को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस नेता ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी पार्टी के घोषणा पत्र को पोस्ट किया है जो की गलत है।

    BJP writes to the Election Commission of India over a tweet by Congress MP Rahul Gandhi posted today, requesting that the social media platform "X" and its functionaries be directed to immediately suspend his account and remove the aforestated "offending contents with immediate… pic.twitter.com/t4YdjvB4eb

    — ANI (@ANI) November 25, 2023

    भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा आज पोस्ट किए गए एक ट्वीट पर भारत के चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, जिसमें अनुरोध किया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” और उसके पदाधिकारियों को उनके खाते को तुरंत निलंबित करने और उपरोक्त “अपमानजनक सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटाने” का निर्देश दिया जाए। पार्टी आयोग से यह भी अनुरोध करती है कि वह राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करने और आपराधिक मुकदमा शुरू करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी राजस्थान को निर्देश जारी करे।

    बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी फंसते हुए नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता के दो बयानों को लेकर नोटिस जारी किया है। आयोग ने कांग्रेस नेता को 25 नवंबर तक का समय दिया है। इस समय सीमा तक राहुल गांधी को अपना जवाब चुनाव आयोग को देना है। इसमें उनका पीएम को पनौती और जेबकतरा वाला बयान शामिल है। दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें पनौती कहा था और उनकी तुलना जेबकतरे तक से कर दी थी।

    Fuse Tubelight pic.twitter.com/SQax9wdZhQ

    — BJP (@BJP4India) November 24, 2023

    पोस्टर को सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के पोस्टर के हिसाब से एडिट करके डिजाइन किया गया है। इसमें सलमान खान की जगह राहुल गांधी की तस्वीर लगा दी गई है। इसके साथ ही भाजपा ने पोस्टर में कहा है कि ‘कांग्रेस प्रजेंट्स, मेड इन चाइना, राहुल गांधी इन एंड एज ट्यूबलाइट।’

    • TAGS
    • bjp
    • Rahul gandhi
    • X account
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleपीएम मोदी ने लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान, स्वदेशी विमान में उड़ने वाले पहले प्रधानमंत्री
      Next article‘डिपफेक’ का शिकार हुई आलिया भट्ट, वायरल वीडियो
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान: CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे, नई सरकार को देंगे सहयोग

      बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम: राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, आरएन रवि बने नए गवर्नर

      रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ‘30 दिन की छूट’, कांग्रेस का हमला—संप्रभुता पर तमाचा

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान: CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम: राज्यपाल सीवी आनंद बोस...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ‘30 दिन की छूट’,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0