Wednesday, April 2, 2025

भाजपा की नई लिस्ट में 28 उम्मीदवार, मेनका-वरुण की सीट बदली

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 28 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है जिसमें उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कैंडिडेट्स हैं। उत्तर प्रदेश में कुछ सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। कानपुर से मुरली मनोहर जोशी की जगह सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। वहीं मेनका गांधी और वरूण गांधी की सीट आपस में बदली गई है। वरूण गांधी को सुल्तानपुर की जगह पीलीभीत और मेनका खुद सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगी। वहीं आज ही पार्टी में शामिल हुई जयाप्रदा को रामपुर से टिकट दिया गया है।

भाजपा की नई लिस्ट

भाजपा की नई लिस्ट

इसके अलावा यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को इलाहाबाद से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा एक बार फिर गाजीपुर से मैदान में होंगे। पिछली बार आगरा से जीते रमाशंकर कठेरिया को इस बार इटावा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं अधिकतर सांसदों को टिकट दिया गया है।

जानिए किसे कहां से मिला टिकट

रामपुर- जयाप्रदा
पीलीभीत- वरुण गांधी
धौरहरा- रेखा वर्मा
सुल्तानपुर- मेनका गांधी
फर्रुखाबाद- मुकेश राजपूत
इटावा- रमाशंकर कठेरिया
कन्नौज- सुब्रत पाठक
कानपुर- सत्यदेव पचौरी
अकबरपुर- देवेंद्र सिंह भोला
जालौन- भानुप्रताप वर्मा
हमीरपुर- पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
फेतहपुर- साध्वी निरंजन ज्योति
कौशाम्बी- विनोद सोनकर
इलाहाबाद- रीता बहुगुणा
बाराबंकी- उपेंद्र रावत
फैजाबाद- लल्लू सिंह
बहराइच- अक्षयवार लाल गौड
कैसरगंज- ब्रजभूषण शरण सिंह
श्रावस्ती- दद्दन मिश्रा
गोंडा – कीर्तिवर्धन सिंह
डुमरियागंज- जगदंबिका पाल
बस्ती- हरीश द्विवेदी
महाराजगंज- पंकज चौधरी
कुशीनगर- विजय दुबे
बांसगाव- कमलेश पासवान
बलिया- वीरेंद्र सिंह मस्त
गाजीपुर- मनोज सिन्हा
चंदौली- महेंद्र नाथ पांडेय
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण में 8 सीटों के लिए 11 अप्रैल, दूसरे चरण में 8 सीटों के लिए 18 अप्रैल, तीसरे चरण में 10 सीटों के लिए 23 अप्रैल, चौथे चरण में 13 सीटों के लिए 29 अप्रैल, पांचवें चरण में 14 सीटों के लिए 6 मई, छठवें में 14 सीटों के लिए 12 मई को और सातवें चरण में 13 सीटों के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles