लोगों ने पूछा क्या पुलिस के डर से संबित पात्रा को हुआ कोरोना ? सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

sambit patra

राजसत्ता एक्सप्रेस। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा अस्पताल में क्या भर्ती हुए, सोशल मीडिया पर तो कमेंट्स की मानों बाढ़ आ गई. बताया जा रहा है कि संबित पात्रा में कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. बस इतनी ही जानकारी सामने आई, फिर क्या सोशल मीडिया ट्रोलर्स मीम्स ने बाढ़ ले आए। संबित पात्रा पहले भी ट्रोलर्स के निशाने पर रहे हैं और अक्सर उनके चुटकिली मीम्स भी बनते आए हैं।

पात्रा भारतीय जनता पार्टी के जाना पहचाना चेहरा हैं। अक्सर आपने उन्हें पार्टी का पक्ष रखते हुए टीवी डिबेट में देखा होगा। उनकी बोलने के अंदाज कइयों को पसंद भी आता है, तो कई उनके इसी अंदाज पर उन्हें ट्रोल भी करते आए हैं। संबित के अस्पताल के भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद से गुरुवार को सुबह से ही ट्विटर पर संबित पात्रा ट्रेंड कर रहा है। कई लोग तो उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं, तो कई उनके अस्पताल जाने पर भी चुटकी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने लिखा, ‘लगता है ताली-थाली सही से नहीं बजाई।’ एक यूजर ने लिखा, ‘जब कोरोना अधिक खतरनाक वायरस से मिलता है।’ इसके साथ ही उसने हेरी पॉटर की एक तस्वीर लगाए है।

एक ने लिखा, ‘Get well soon #SambitPatra जी। हमें आपकी ड्रामेबाज़ी टीवी पर याद आ रही है।’

 

एक यूजर ने तो ये लिखा दिया कि संबित पात्रा कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं, वे सिर्फ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा मानहानि मामले में गिरफ्तार होने से बचने के लिए ड्रामा कर रहे हैं।

 

हालांकि, कई यूजर्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं और उन्हें भी आड़े हाथ ले रहे हैं, जो उनके अस्पताल जाने पर चुटकी ले रहे हैं।

बता दें कि संबित पात्रा को ट्रोल करने वालों में जाने-पहचाने चेहरे भी शामिल हैं। पत्रकार विनोद दुआ ने तो पात्रा के बीमार होने के पीछे रायपुर पुलिस का नोटिस कथित वजह बता दिया है। वहीं, पप्पू यादव समेत तमाम नामी चेहरों संबित को ट्रोल किया है।

 

दरअसल, संबित पात्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। ये एफआईआर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर दर्ज की गई है।

रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह के ट्विटर से INC हटाने के क्या हैं सियासी मायने?