बंगाल की CM से मिले BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी, गरमाया अटकलों का बाजार

बंगाल की CM से मिले BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी, बताया- कटकलों का बाजार गरमाया
कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने वृहस्पतिवार को यहां प्रदेश सचिवालय में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से लगभग आधे घंटे तक भेट की। प्रशासन के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने पीएम नरेंद्र मोदी के कट्टर आलोचक कहे जाने वाले स्वामी की यात्रा को शिष्टाचार मुलाकात बताया है।
भाजपा नेता ने बाद में ट्वीट किया कि आज मैं कोलकाता में था और करिश्माई नेता ममता बनर्जी से मिला। वह एक साहसी व्यक्ति हैं। मैंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (MKP) के विरुद्ध उनकी लड़ाई की सराहन की, जिसमें उन्होंने कम्युनिस्टों का सफाया कर दिया था। उन्होंने टीएमसी मुखिया बनर्जी के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की।

उनके मिलने के बाद उनकी सियासी चाल को लेकर कयास तेज हो गए हैं। स्वामी ने बीते वर्ष  नवंबर में भी नई दिल्ली में  ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।