बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बड़ी बात

बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भाजपा विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। अदिति ने दावा किया है कि वह जब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आईं तो प्रियंका ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बदनाम करने की कोशिश की। अदिति ने आरोप लगाया कि प्रियंका ने मेरे पूर्व पति को चुनाव में टिकट का लालच देते हुए कहा था कि अगर आपको टिकट चाहिए तो अदिति के चरित्र पर लांछन लगाना होगा। अदिति ने ये भी बताया कि मैं और मेरे पति अंगद अब साथ नहीं हैं, हमारा तलाक हो चुका है।

एएनआई को दिए पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान अदिति ने बताया कि पंजाब में टिकट बंटवारे के दौरान प्रियंका गांधी ने अंगद के सामने ये शर्त रखते हुए मेरे खिलाफ अपमानजनक बयान देने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की गई। आपको बता दें कि अदिति सिंह रायबरेली के पूर्व बाहुबली नेता और पांच बार रायबरेली सदर सीट से विधायक रहे दिवंगत अखिलेश सिंह की बेटी हैं। रायबरेली में आखिलेश सिंह के नाम की तूती बोलती थी।

बीमारी के चलते 2019 में अखिलेश सिंह की मौत हो गई थी। अदिति अब अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। 2017 में अखिलेश सिंह ने अपने जीते जी सदर सीट बेटी आदिति का सौंपते हुए विधानसभा चुनाव लड़वाया था। अदिति सिंह रायबरेली सदर से दो बार विधायक रह चुकी हैं। अदिति सिंह ने 2021 में कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद भाजपा की टिकट पर अपनी पारम्पिरक सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा और फिर से जीत हासिल की।

अदिति और अंगद का रिश्‍ता पिता अखिलेश सिंह ने अपने जीते जी ही कर दिया था। अंगद का परिवार भी राजनीति से जुड़ा रहा है। अंगद के पिता प्रकाश सिंह और अदिति के पिता अखिलेश सिंह के बीच गहरी दोस्‍ती थी। पंजाब में अंगद सैनी ने भी अदिति की तरह साल 2017 में ही राजनीति में एंट्री की थी और शहीद भगत सिंह नगर से विधायक चुने गए थे। अंगद सिंह के दादा दिलबाग सिंह छ: बार नवांशहर के विधायक रहे हैं। अंगद के पिता प्रकाश सिंह और मां गरिकबाल कौर भी एक-एक बार विधायक रह चुकी हैं।

Previous articleफिर से होगी SSC GD की परीक्षा, इन छात्रों को नहीं मिलेगा मौका
Next article31 मार्च से पहले नहीं किया ये काम तो हो जाएगा भारी नुकसान!