बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन की घोषणा से पूर्व नितिन नबीन ने आज सुबह विभिन्न धर्म स्थलों में पूजा अर्चना की. नितिन नबीन के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह एवं सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख आदि ने भी सबसे पहले शक्ति की देवी माता झंडेवाली के झंडेवालान स्थित मंदिर जा कर प्रार्थना की तत्पश्चात मंदिर मार्ग स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर में, बाबा खड़ग सिंह मार्ग सिंह प्राचीन हनुमान मंदिर एवं श्री गुरुद्वारा बंगला साहिब जाकर प्रार्थना की.
आपको बता दें कि कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु नामांकन का दिन था और जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा की नितिन नबीन के आलावा किसी अन्य नेता ने अध्यक्ष पद हेतू नामांकन दर्ज नही किया है. आज कुछ देर में नितिन नबीन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होगी. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेता उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे.



