कल रात बीजेपी पदाधिकारियों की हुई बैठक, जेपी नड्डा बोले- 5 प्रदेशों में होने वाले हैं चुनाव, BJP पूर्ण रूप से तैयार !

कल रात बीजेपी पदाधिकारियों की हुई बैठक, जेपी नड्डा बोले- 5 प्रदेशों में होने वाले हैं चुनाव, BJP पूर्ण रूप   से तैयार !
नई दिल्ली। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा के नेतृत्व  में भारतीय जनता पार्टी के  पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें आने वाले दिनों में होने वाले 5 प्रदेशों में चुनाव को लेकर योजना बनाई गई है। साथ ही बैठक में बैठक में चुनाव की तैयारियों और मोदी सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक ले जाने का खाका भी बनाया गया।  
भारतीय जनता पार्टी के  अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक को इंटरेक्टिव बैठक बताया और कहा कि BJP  ने सेवा ही संगठन के जरिए से कोरोना महामारी में लाखों-करोड़ों लोगों तक मास्क और भोजन पहुंचाया है। जल्द 100 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे। नड्डा ने आगे कहा प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन  में देश आगे बढ़ रहा है। कुछ दिनों में 5 प्रदेशों में चुनाव होने वाले  हैं, चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से तैयार  है।  
आपको ज्ञात करा दें, कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी  के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में सभी BJP पदाधिकारियों और प्रभारियों की बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले कुछ दिनों में होने वाले 5 प्रदेशों  में विधानसभा चुनाव ही रहा। बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में इस बात पर वार्ता हुईं की आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को क्या जिम्मेदारी सौंपी जाए।
Previous articleसुप्रीम कोर्ट का दिल्ली हाई कोर्ट को निर्देश: क्या सुरक्षा संगठनों को RTI के तहत राहत दी गई ?
Next articleउत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष का देहांत !