बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा सेंगर पहले से ही निलंबित थे अब भी निलंबित रहेंगे

बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

उन्नाव रेप केस के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बयान दिया कि सेंगर पहले से ही पार्टी से निलंबित थे। वह अब भी निलंबित रहेंगे। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच चल रही है।

 वहीं, रेप पीड़िता का केजीएमयू में इलाज चल रहा है। बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी केजीएमयू पहुंच कर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सेंगर उन्नाव के बांगरमऊ से भाजपा विधायक था।