Monday, March 31, 2025

पेमा खांडू ने तीसरी बार ली अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

पेमा खांडू गुरुवार 13 जून को लगातार तीसरी अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद चाउना मीन ने डिप्टी सीएम की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह ईटानगर स्थित दोरजी खांडू कन्वेशन सेंटर में हो रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यक्रम में शामिल हैं।

बुधवार 12 जून को ईटानगर में हुई बैठक में खांडू को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। मीटिंग में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और तरुण चुघ शामिल थे। इसके बाद खांडू सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल केटी परनायक से मिले थे।

पेमा खांडू 2016 से अरुणाचल के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने नबाम तुकी के इस्तीफे के बाद पहली बार पदभार संभाला था। जब खांडू पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, तब वे कांग्रेस के साथ थे। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा में शामिल हो गए।

अरुणाचल में इस बार भाजपा को 60 में से 46 सीट पर जीत मिली है। पेमा खांडू ​​​​​​सहित ​पार्टी के 10 प्रत्याशी निर्विरोध विधायक चुने गए थे। इसलिए चुनाव 50 सीटों पर ही हुए थे। राज्य में भाजपा का नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ गठबंधन है।

NPP को 5 सीटें मिलीं। इस लिहाज से अरुणाचल में NDA के पास 51 सीटें हैं। अरुणाचल में भाजपा गठबंधन ने सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles