मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनावों में इस बार कई मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. इस बार के चुनाव में पांच मुस्लिम उम्मीदवार जीते. जीते हुए उम्मीदवारों में 4 अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से वहीं एक निर्दलीय उम्मीदवार है. ये भारत की आर्थिक राजधानी के अलग-अलग वार्डों में चुनावी नतीजों की विविधता को दिखाती है.
यहां जो कैंडिडेट विजेता घोषित हुए, उनमें इरम सिद्दीकी भी शामिल हैं. इरम ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और इस बार के चुनाव में जीत भी हासिल की. सकीना शेख ने शिवसेना (UBT) के टिकट पर जीत हासिल की. वहीं अशरफ आज़मी कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए जीते.



