महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं (मनपा) के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा. नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. पार्टी नेताओं के दखल के बाद कई बागियों ने आखिरी समय में अपने नामांकन वापस ले लिए, लेकिन कुछ अपनी ही पार्टी के ऑफिशियल कैंडिडेट के खिलाफ अभी भी चुनावी मैदान में हैं. बीएमसी चुनाव के लिए 2,185 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. शुक्रवार को आखिरी दिन 453 ने नाम वापस ले लिए, जिससे 1,729 उम्मीदवार अब मैदान में हैं.
बीएमसी चुनाव में 227 सीटों के लिए कुल 2,516 नामांकन जमा किए गए थे, जिसमें सभी बड़ी पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल थे. इनमें से 164 नॉमिनेशन टेक्निकल ग्राउंड पर इनवैलिड पाए गए और रिजेक्ट कर दिए गए. उम्मीदवारों की आखिरी संख्या 2,185 है, क्योंकि कुछ ने कई वार्ड के लिए नॉमिनेशन फाइल किया था.



