महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि मुंबई में बहुमत से कम सीटें ही ला पाई है. यही वजह है कि यहां आने वाले दिनों में महायुति का मेयर देखने को मिल सकता है. इससे पहले ही सियासी सरगर्मी तेज हो चली है. एक तरफ जहां शिंदे गुट के सभी पार्षद होटल में रखे गए हैं वहीं इस पूरे मामले पर अब शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने निशाना साधा है.
शिवसेना MP संजय राउत ने दावा किया कि उनके संपर्क में कई पार्षद हैं. कोई नहीं चाहता है कि बीजेपी का मेयर बने. खुद एकनाथ शिंदे भी नहीं चाहते हैं कि बीजेपी का मेयर बने. यही वजह है कि एकनाथ शिंदे ने एक होटल को जेल बना दिया है. जो कॉर्पोरेटर जीते हैं और उन्हें वहां रखा गया है.



