Bollywood Director and Actors Pair: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जैसे एक्टर्स और सिंगर्स जी जोड़ियां मशहूर रही हैं, जैसे अभिनेता और अभिनेत्रियों की जोड़ियां फेमस रही हैं वैसे ही एक्टर और डायरेक्टर्स की जोड़ियों को भी काफी पसंद किया गया है. इन जोड़ियों ने मिलकर फैंस को एंटरटेन किया है और एक से बढ़कर एक हिट्स दी हैं. कई ऐसे मौके आए हैं जब किसी डायरेक्टर ने किसी एक्टर के साथ काम किया और वो फिल्म बड़ी हिट हुई. इसके बाद से दोनों ने साथ में मिलकर और भी फिल्में कीं और एक-दूसरे का भरोसा जीता.
ऐसा हमेशा जरूरी तो नहीं कि किसी की हर एक फिल्म हिट हो लेकिन इंडस्ट्री में अपने-अपने दौर में एक्टर-डायरेक्टर की बेजोड़ जोड़ियों का दमकम देखने को मिला है जिसने सिनेमाई पर्दे पर करिश्मा किया. इन जोड़ियों की शानदार ट्यूनिंग का फायदा उस दौर और दशक की जनता को मिला.






