नए साल पर बॉलीवुड से दुखद खबर, अभिनेता कादर खान का कनाडा में निधन

बॉलीवुड अभिनेता कादर खान का कनाडा में 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके बेटे ने पिता के निधन की पुष्टि की है. इससे पहले उनके निधन को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही ती, लेकिन अब कादर खान के बेटे सरफराज ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे.