बॉलीवुड में अफेयर के किस्से आप अक्सर सुनते होंगे. लेकिन जब सेलेब्रिटी इन अफेयर और उसके पीछे लगी मीडिया से थक जाते हैं, तब क्या करते हैं? आइये, आज इस सवाल का जवाब हम देते हैं. बॉलीवुड की तीन जबर एक्ट्रेस यानी यामी गौतम, दिशा पटानी और कृति सेनन की बात करें, तो उन्हें अफेयर और अपने फैंस से ज्यादा डॉग्स पसंद हैं. यकीन नहीं आये, तो पढ़िए ये स्टोरी.

यामी गौतम
एक ऐसी एक्ट्रेस जिनका Pet Love जगजाहिर है. यामी अक्सर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर कुत्तों को किस करते हुए या गोद में लिए हुए फोटो अपलोड करती रहती हैं. ये वन्य जीवों के प्रति भी अपना यह प्रेम सार्वजनिक रूप से जाहिर कर चुकी हैं. बीते दिसंबर में यामी को ट्रैफिक इंडिया और वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड इंडिया के सुपर स्निफर कैम्पेन का गुडविल लीडर नियुक्त किया गया था. इस कैंपेन में ट्रेंड डॉग्स के ग्रुप अपने ट्रेनर्स के साथ वन्यजीव के शिकारियों-तस्करों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाने में मदद करते हैं.

कृति सैनन
वर्ष 2014 में फिल्म हीरोपंती के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली कृति सेनन को अपने पपी से काफी लगाव है. हाल में कृति ने अपने पपी के साथ एक फोटो अपलोड की है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं. तीन दिन पहले भी इन्होंने पपी को किस करते हुए एक फोटो अपलोड की थी, जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया है. कृति अपनी फैमिली फोटो में भी इस प्यारे पपी को शामिल करना नहीं भूलतीं.

दिशा पटानी
दिशा पटानी आजकल एक नई वजह से चर्चा में हैं. जी हाँ! यहाँ बात हो रही है उनके नए डॉग गोकू की. दरअसल दिशा एक नया कुत्ता अपने घर ले आई हैं और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालते हुए उन्होंने लिखा है ‘वेलकम GOKU’. इस नाम को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. अगर गोकू की बात करें तो गोकू, ड्रैगन बॉल सीरीज का मुख्य पात्र है, जो काफी लोकप्रिय है. हो सकता है कुत्ते का नाम रखने के पीछे यही वजह भी रही हो. खैर, दिशा डॉगलवर हैं और यह बात उनके फैंस बखूबी जानते हैं.





