Wednesday, April 2, 2025

दूसरी बार करोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ऐसा है बॉलीवुड प्रड्यूसर करीम मोरानी का हाल

नई दिल्ली, इंटरटेंमेन्ट डेस्क। मशहूर फिल्म प्रड्यूसर करीम मोरानी को कोराना पॉजिटिव पाए जाने के बाद तुरंत ही मुंबई के एक सिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनकी दोनों बेटियों में भी कोरोना के लक्षण सामने आए थे, जिसके बाद उन्हें भी एडमिट कराया गया।

करीम मोरानी का कोरोना की जांच के लिए दो बार टेस्ट किया जा चुका है और दोनों बार ही पॉजिटिव आया है। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए करीम मोरानी ने अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वो अभी ठीक हैं और कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि शरीर में कहीं दर्द भी नहीं है।

वहीं उनकी दोनों बेटियां-जोया और शजा कोरोना की जांच के बाद घर पर आराम कर रही हैं। कोरोना का टेस्ट रिजल्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। बता दें कि दोनों बेटियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ही करीम मोरानी ने अपना टेस्ट करवाया था, जोकि पॉजिटिव पाया गया। गौरतलब है कि करीम मोरानी की बेटी शजा मार्च में श्रीलंका से लौटी थीं, वहीं दूसरी बेटी जोया मार्च में राजस्थान घूमने गई थीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles