बॉलीवुड के मशहूर एक्शन स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त सफलता को लेकर बेहद खुश हैं. अनुराग सिंह की डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और उस के कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए करोड़ों की कमाई कर चुकी है. फिल्म में कमाल की स्टार कास्ट शामिल है, जो कि इसकी कामयाबी का जश्न मना रही है. इसी में सनी देओल ने अपनी टीम के साथ फिल्म की सक्सेस का अलग अंदाज में जश्न मनाया है.
1997 में ‘बॉर्डर’ की रिलीज के बाद से लोगों ने उस फिल्म को खूब प्यार दिया था. अब इतने सालों के बाद फिल्म के सीक्वल पार्ट के आने से दर्शकों में खुशी थी. ‘बॉर्डर 2‘ ने जब सिनेमाघरों में दस्तक दी, तो लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गईं. फिल्म ने कमाई की शुरुआत भी काफी अच्छी की. हाल ही में सनी देओल ने फिल्म को मिल रहे प्यार को लोगों के साथ सेलिब्रेट करते हुए और लोगों को शुक्रिया अदा करते हुए वीडियो शेयर किया है.



