भारतीय सिनेमा में पिछले कुछ सालों से देशभक्ति और राष्ट्रवाद पर बेस्ड फिल्मों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है. दर्शकों की बदलती पसंद और थिएटर में दोबारा भीड़ खींचने की चुनौती के बीच मेकर्स अब केवल फिल्म बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर प्रोजेक्ट के साथ एक लंबी रणनीति भी तैयार कर रहे हैं. इसी रणनीति का सबसे ताजा और बड़ा एग्जांपल है ‘बॉर्डर 2’ के साथ ‘धुरंधर 2’ के टीजर को अटैच करने का फैसला.
23 जनवरी, 2026 को लंबे इंतजार के बाद ‘बॉर्डर 2‘ सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. हाल ही में पता चला है कि रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2‘ का टीजर भी इस फिल्म से अटैच होगा. साल 2025 में रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था. मार्च में इस फिल्म का सीक्वल रिलीज किया जाएगा. असल में देखा जाए, तो फैंस के लिए ये कमाल का एक्सपीरियंस होने वाला है. लेकिन, ये कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि मेकर्स की सोची समझी स्ट्रेटजी है.




