भाजपा ने जारी की नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने जारी की नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
यूपी भाजपा ने पार्टी के जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के लिए भाजपा में काफी समय से मंथन चल रहा था। पिछले साल अगस्त महीने में भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को ये लिस्ट जारी की। चार-पांच नामों पर असमंजस के कारण पिछले हफ्ते भी ये सूची लटक गई थी। इसमें 19 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गए हैं।

घोसी विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की हार के बाद ऐसे बड़े सांगठनिक बदलाव की संभावना पहले ही जताई जा रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने पूरे उत्तर प्रदेश को सांगठनिक दृष्टि से छह क्षेत्रों में बांटा है। इसमें काशी, अवध , ब्रज, गोरखपुर , पश्चिम और कानपुर क्षेत्र शामिल है। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्षों की नई सूची में युवा चेहरों पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। स्थानीय सांसदों और विधायकों के हिसाब से क्षेत्रीय और जातीय समीकरण का संतुलन बनाने की भी पूरी कोशिश होगी।
Previous articleBigg Boss 17 का पहला टीजर हुआ आउट, अनोखे अंदाज में दिखे सलमान खान, देखें वीडियो
Next articleमामन खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह में धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद