विनेश-बजरंग पर बृजभूषण सिंह का हमला, कहा-‘कांग्रेस ने बेटियों का इस्तेमाल किया…आंदोलन की पूरी पटकथा हुड्डा ने लिखी’

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर तीखा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह पूरा मामला एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा था, जिसे भूपिंदर सिंह हुड्डा ने गढ़ा था।

बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लगभग दो साल पहले इन खिलाड़ियों के खिलाफ साजिश शुरू की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, दीपेंद्र हुड्डा और भूपिंदर हुड्डा इस साजिश में शामिल थे। सिंह ने कहा, “जब यह सब शुरू हुआ, मैंने पहले ही कह दिया था कि यह एक राजनीतिक चाल है। अब जब विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, तो यह साफ है कि कांग्रेस भी इस खेल में शामिल थी।”

सिंह ने आगे कहा कि विनेश और बजरंग ने महिलाओं के सम्मान के नाम पर आंदोलन किया, लेकिन वास्तव में इसका उद्देश्य राजनीति था। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन महिलाओं के सम्मान के लिए नहीं था, बल्कि इसे राजनीति के लिए उपयोग किया गया। “इन लोगों ने महिलाओं का अपमान किया है। अगर बेटियों का अपमान हुआ है, तो वो ये खिलाड़ी हैं, ना कि मैं,” सिंह ने कहा।

सिंह ने हरियाणा की जनता से अपील की कि वे समझें कि बजरंग और विनेश ने कुश्ती के क्षेत्र में गड़बड़ी की और दो साल तक गतिविधियों को रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग ने एशियाई खेलों में बिना ट्रायल के भाग लिया और विनेश ने कुश्ती में चीटिंग की। सिंह ने कहा, “आप कुश्ती जीतकर नहीं गईं, बल्कि धोखाधड़ी करके गईं। जूनियर खिलाड़ियों का हक मारकर आप वहां पहुंचीं। भगवान ने आपको उसी की सजा दी है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles