BSF ने पाक के 10 नावों के साथ 4 पाकिस्तानी मछुआरों को किया गिरफ्तार ।

BSF ने पाक के 10 नावों के साथ 4 पाकिस्तानी मछुआरों को किया गिरफ्तार ।
बार्डर सिक्योरटी फोर्स (BSF) ने पाकिस्तान की नापाक मनसूबे को एक बार फिर से नेस्नानाबूत कर दिया। सीमा सुरक्षा बल  के जवानों ने गुरुवार यानी आज गुजरात में भारतीय समुद्री सीमा पार करते हुए 4 पाकिस्तान के मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

 

इसके अलावा 10 नावों को भी अपने कब्जे में लिया गया है। अफसरों  ने बताया, कच्छ के ‘हरामी नाला’ इलाके  के पास से चारों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, नावों  से कुछ भी संदिग्ध चीज  बरामद नहीं हुई  है। 

ऍBSF के प्रवक्ता ने बताया, एक विशेष घात दल ने सीमा स्तंभ संख्या 1165 और 1166 के बीच कुछ आवाजाही देखी। इसके पश्चात  जवान सजग  हो गए और उन्होंने हरामी नाला के पास भारत की समुद्री सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे मछुआरों को धर दबोचा। अफसरों ने बताया कि , पूरे इलाके की तलाशी की जा रही है