BSP प्रमुख मायावती का विपक्षी दलों पर वार ,बोलीं सत्ता में आने पर भूल जाते हैं वादे !

BSP प्रमुख मायावती का विपक्षी दलों पर वार ,बोलीं सत्ता में आने पर भूल जाते हैं वादे !
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय हैं। इसलिए वह ट्विटर के जरिये से वक्त -वक्त  पर सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पर निशाना साधती रहती हैं।
उन्होंने कहा कि यह पार्टी जो वादा करते हैं सत्ता आने पर भूल जाते हैं। ऐसे में इनसे सर्तक रहने की आवश्यकता है। यूपी की पूर्व CM मायावती ने शुक्रवार को 2 ट्वीट में भाजपा, सपा तथा कांग्रेस पर निशाना साधा है।
 मायावती ने कहा, उत्तर प्रदेश में खासकर BJP, SP, कांग्रेस आदि के द्वारा राज्य की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगाई जा रही है, जिनको सत्ता में आने के बाद भुला दिया जाता है। 

अभी तक का इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे। उन्होंने आगे कहा कि BJP व SP जो वादे कर रहे हैं वे काम उन्होंने यहां अपनी सरकार के रहते हुए क्यों नहीं किए? कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 फीसदी टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है

 वे काम इन्होंने उन प्रदेशों  में क्यों नहीं किए जहां इनकी सरकारें हैं? यह भी सोचने की बात है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिया गया बयान कि अयोध्या व काशी में मन्दिर निर्माण जारी है अब मथुरा की तैयारी है, यह भारतीय जनता पार्टी के हार की आम धारणा को पुख्ता करता है। 

Previous articleसाउथ अफ्रीका के 10 नागरिकों के गायब होने से कर्नाटक सरकार चिंतित !
Next articleदिल्ली के CM का बड़ा बयान ,राष्ट्रीय राजधानी में लगेंगे 1. 4 लाख CCTV कैमरे !