Budget 2026: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बेहद दिलचस्प दांव खेला है. बजट भाषण के दौरान जब पूरा देश सांसें थामे टीवी स्क्रीन पर टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद लगाए बैठा था, वित्त मंत्री ने साफ कर दिया कि मौजूदा इनकम टैक्स स्लैब और स्टैंडर्ड डिडक्शन में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है. ऊपरी तौर पर देखें तो ऐसा लगता है कि आम आदमी के लिए कुछ खास नहीं हुआ, लेकिन बजट के दस्तावेजों और बारीक घोषणाओं में कई ऐसे बड़े बदलाव छिपे हैं, जो आपकी वित्तीय सेहत पर सीधा असर डालेंगे.
भले ही स्लैब पुराने हों, लेकिन टैक्स का पूरा इकोसिस्टम बदलने वाला है. 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स कानून लागू होने जा रहा है, जो करदाताओं के लिए नियमों को काफी हद तक आसान बना देगा.
1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगी टैक्स भरने की दुनिया



