Budget Session: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, 1 फरवरी को निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से प्रारंभ होगा। यह सत्र छह अप्रैल तक चलेगा। सत्र की आरंभ लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होगा। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। यह उनका संसद के दोनों सदनों को यह पहला संबोधन होगा।
प्राप्त जानकारी की माने तो, बजट सत्र के पहले दिन दोनों लोकसभा और राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी। बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक जारी रह सकता है। इसके पश्चात बजट सत्र का दूसरा भाग छह मार्च को शुरू होगा और यह 6 अप्रैल तक चलेगा.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles