Budhwar Ko Kya Daan Nahi Karna Chahiye: सनातन धर्म हर दिन किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह का होता है. बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत किया जाता है. ये दिन ग्रहों के राजकुमार बुध का भी होता है. मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति भगवान गणेश की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं.
कुंडली में स्थित बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ दान का भी बहुत महत्व माना गया है. कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका दान इस दिन शुभ माना जाता है. वहीं कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिनका दान बुधवार को करना अशुभ होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?



