पूर्व एमएलए आसिफ खान पर मुकदमा दर्ज, एसआई के साथ बदसलूकी करने का है आरोप

पूर्व एमएलए आसिफ खान पर मुकदमा दर्ज, एसआई के साथ बदसलूकी करने का है आरोप

former MLA Asif Khan: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व एमएलए को अरेस्ट कर लिया गया है. आसिफ खान पर एक सब इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता करने का आरोप है पूर्व कांग्रेस एमएलए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है. जिसमें वह एक सब इंस्पेक्टर से गाली -गलौज और उसे मारकर भूत बनाने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं. 

आपको बता दें कि, पूर्व विधायक शाहीन बाग में एक नुक्कड़ कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे कि उसी समय एक सब इंस्पेक्टर ने इलेक्शन कमीशन की इजाजत के विषय में पूछताछ की. एसआई की इस सवाल पर आसिफ खान भडक गये और उसके साथ अभद्रता करना शुरू कर दिए. आसिफ खान ने ना केवल बत्तमीजी की बल्कि उसे भूत बनाने की भी बात कही.

वहीं, इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस वाले लोगों के बीच खड़े हैं और पूर्व विधायक लाउडस्पीकर के जरिए उन्हें धमका रहे हैं . इस दौरान आसिफ के सपोर्टर इन पुलिस वालों के साथ धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं . वीडियो के सामने आने के बाद शाहीन बाग पुलिस ने एसआई अध्यक्ष की शिकायत पर धारा 186, 353 के तहत आसिफ खान समेत कई लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.