उन्नाव सड़क हादसा: BJP विधायक के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज

उन्नाव रेप पीड़िता पर जान लेवा हमला
उन्नाव रेप पीड़िता पर जान लेवा हमला

रायबरेली में उन्नाव बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ पीड़िता के चाचा ने कार की एक्सीडेंट के बाद एफआईआर दर्ज करा दिए हैं। रायबरेली के गुरबख्श गंज थाना में कुलदीप और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेप पीड़िता के चाचा की ओर से हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश धाराओं के तहत ये मामला दर्ज कराया गया है।

कानून-व्यवस्था-मर्यादा के बारे में सोचना-बोलना,आवाज उठाना शुरू करिए: कुमार विश्वास

आज शाम 7 बजे इंडिया गेट पर मोबाइल मार्च

 पीड़िता से मिलीं स्वाति मालीवाल-

दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल रेप पीड़िता से लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में मुलाकात की। मालीवाल ने कहा कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली ले जाया जाना चाहिए क्योंकि उसकी हालत ‘‘गंभीर’’ है।

स्वाति ने कहा कि उन्होंने लड़की से मुलाकात की है और उनके परिजन ने उसकी हत्या की साजिश के तहत यह हादसा कराए जाने का इल्जाम लगाया है।