देशभर में हर रोज सैकड़ों साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आते ही रहते हैं. इन धोखेबाजों के चक्कर में आकर लोग अपना पैसा और न जाने क्या-क्या कीमती चीजों को खो देते हैं. हालांकि इस तरह के अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सरकार और प्रशासन की तरफ से लगातार कई तरह के काम भी किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर-सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने लोगों को जीएसटी नोटिसों के खिलाफ अलर्ट जारी किया है.
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) ने शुक्रवार को कंपनियों को भेजे जा रहे फर्जी जीएसटी नोटिसों के प्रति अलर्ट किया है. इसके साथ टैक्स भरने वालों से ऐसे धोखाधड़ी के मामलों के बारे में तुरंत सूचना देने को कहा है.


