केंद्र सरकार ने तीन सीनियर IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इनमें शत्रुजीत सिंह कपूर को इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नया चीफ बनाया गया है. इसके अलावा, राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है.
हिमाचल प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को 31 अगस्त, 2028 तक के लिए एनआईए के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. कार्मिक मंत्रालय द्वारा इसको लेकर आदेश जारी किया गया है. यह नियुक्ति प्रवीण कुमार, आईपीएस (पश्चिम बंगाल कैडर 1993) के स्थान पर की गई है.


