Cervical Cancer: सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध देश ने बनाया पहला टीका, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कल लॉन्च करेगा वैक्सीन

Cervical Cancer: सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध देश ने बनाया पहला टीका, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कल लॉन्च करेगा वैक्सीन
सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध देश को पहला स्वदेशी टीका मिलने वाला है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की तरफ से बृहस्पतिवार यानी एक सितंबर को देश का पहला स्वदेशी टीका लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारत में निर्मित देश का पहला क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (qHPV) लॉन्च किया जाएगा।

9 से 14 वर्ष की लड़कियों को दी जा सकती है वैक्सीन  

सूत्रों की माने तो, वैक्सीन पहले 9 से 14 साल  की लड़कियों को लगाई जा सकती हैं। इस वैक्सीन से जुड़ी जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, स्टार्टिंग में ये वैक्सीन केवल  लड़कियों को ही दी जाएगी, लेकिन बाद में इसे बालकों को भी लगाया जाएगा। देश में वैक्सीन तैयार करने से मूल्य कोई बड़ी बाधा नहीं बनेगा।